Akaltara Arrest : किराना दुकान में गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने किराना दुकान में गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार कुमार साहू के खिलाफ NDPS एक्ट 20 B के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि अकलतरी गांव में एक व्यक्ति गांजा को रखकर बिक्री कर रहा है. फिर इसके बाद अकलतरा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी राजकुमार साहू के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम गांजा को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

error: Content is protected !!