Akaltara Arrest : 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी कोटमीसोनार गांव से गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव से देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी राकेश अहिरवार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी राकेश, रसेड़ा गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कोटमीसोनार गांव में एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी राकेश अहिरवार के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!