Akaltara Death : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर ही हुई मौत, पोती के घर जा रहा था कोरबा, अकलतरा के प्लेटफार्म नंबर 4 में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के प्लेटफार्म नंबर 4 में व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति का नाम मेलाराम यादव बताया जा रहा है और वह अपने पोती के घर कोरबा जाने के लिए निकला था. मृतक के पॉकिट स ट्रेन की टिकट भी मिली है. घटना की सूचना के बाद जीआरपी की टीम पहुंच गई है और जांच में लिया है.

 



जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा का रहने वाला मेलाराम यादव, आज घर से पोड़ीभाठा शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां से वह अपनी पोती के घर कोरबा जाने के लिए निकला था. इसके बाद वह अकलतरा के प्लेटफार्म नंबर 4 में शालीमार पोरबंदर ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना के बाद मौके पर जीआरपी की टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को मां कर्मा एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मृतक मेलाराम यादव की पॉकिट से ट्रेन की टिकट भी मिली है. फिलहाल, मामले में जीआरपी की टीम जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!