CG BIG NEWS: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा ऐलान, प्रदेश में अब शुरू होंगे ये तीन नए सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स…विस्तार से पढ़िए

रायपुर. धर्म और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए अब छत्तीसगढ़ में कर्मकाण्ड, ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जायेंगे। यह निर्णय आज छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की बैठक के दौरान लिया गया। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् और राज्य ओपन स्कूल की साधारण सभा की बैठक ली।

 



छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं निर्णय लिए गए। राज्य में सभी जिलों में कक्षा 12 तक के शासकीय संस्कृत विद्यामण्डलम् के स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया। अभी तक राज्य में कुल 95 स्कूल हैं जिनमें से 1 शासकीय, 8 अनुदान प्राप्त और 86 निजी स्कूल है। विभाग की तरफ से नए स्कूल का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों को अनुदान देकर बेहतर ढंग से संचालन के निर्देश दिए। जिससे सरकार को नवीन स्कूल बिल्डिंग निर्माण और उसके संचालन के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कक्षा 1 से 4 तक मिलने वाले मानदेय 50 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया है। इसके अलावा कक्षा 5 से 12 तक मिलने वाले मानदेय में भी 50 रुपए की वृद्धि के निर्देश दिए हैं।

विभाग द्वारा पुस्तक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओपन स्कूल द्वारा उपलब्ध पुस्तकों को आधिकारिक मुद्रक से मुद्रित कराने के निर्देश दिए है। जिससे विभाग को पुस्तकों में करीब 30 प्रतिशत राशि की बचत होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

बृजमोहन अग्रवाल ने समाज में कर्मकाण्ड कराने वालों को सही शिक्षा देने के लिए कर्मकाण्ड, ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के शुरू करने के निर्देश दिए जिसका आगामी सत्र से ही संचालन शुरू हो जाएगा। विद्यामंडलम की परीक्षा संचालन में होने वाली परेशानी को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने को कहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!