Sakti Thief : ज्वेलरी दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 6 लाख 25 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित CCTV के DVR को उड़ा ले गए चोर, पुलिस के लंबे हाथ चोरों तक पहुंचने में नाकाम

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के पुरेन्हापारा की ज्वेलरी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है. अज्ञात शातिर चोरों ने दुकान से सोने-चांदी के जेवरात के अलावा CCTV के DVR की भी चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों ने के खिलाफ IPC 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया. थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना होने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ चोरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. लगातार चोरी की घटना बढ़ने से लोगों में भय का माहौल बन गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

दरअसल, सक्ती के वार्ड नं 14 पुरेन्हापारा निवासी अनिल अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोरों ने उसकी ज्वेलरी दुकान की शटर को तोड़कर अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, जिसकी कुल कीमत 6 लाख 25 हजार रुपये की चोरी कर ली है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!