Champa Arrest : 7 लीटर महुआ महुआ शराब के साथ आरोपी महिला को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने भोजपुर से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामकुमारी नामदेव, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रही है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी महिला रामकुमारी नामदेव के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

पुलिस ने आरोपी महिला रामकुमारी नामदेव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!