JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने रोहदा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



सारागांव पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोहदा गांव में रामप्रसाद बरेठ, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रामप्रसाद बरेठ के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद बरेठ के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कटरा जंगल में शिकार के लिए लगाया फंदा, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, बलौदा वन परिक्षेत्र का मामला

Related posts:

error: Content is protected !!