Sakti Arrest : महुआ शराब के साथ आरोपी महिला को चंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने मंडीपारा से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



चंद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुमंती सारथी, महुआ शराब को अवैध बिक्री करने के लिए अपने घर की बाड़ी में रखी हुई है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी महिला सुमंती के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

पुलिस ने आरोपी महिला सुमंती के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!