Faguram News : आगामी त्यौहार को लेकर चौकी फ़गुरम में हुई शांति समिति का बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश

सक्ती. आगामी त्यौहार होली को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भावना एवम शांति पूर्वक मानने हेतु चौकी फ़गुरम में शांति समिति का बैठक लिया गया । इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि गण, मीडिया के प्रतिनिधिगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण को फ़गुरम पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने के लिए समझाइश दी गई. साथ ही, लोक सभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के पालन सुनिश्चित करने कहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

फगुरम चौकी प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा ने लोगों से अपील की है कि होली का त्यौहार शांति पूर्वक बिना लड़ाई-झगड़ा के मानने, अन्य समुदाय के लोगो के भावनाओं का सम्मान करते हुए किसी पर जबरदस्ती रंग-गुलाल नही लगाने, मुखौटा का उपयोग नहीं करने हिदायत दिया है. साथ ही, किसी प्रकार की रकम उगाही गांव में न हो यह सुनिश्चित करने लोगों से अपील किया तथा डीजे बजाने के दौरान विधिवत अनुमति प्राप्त कर कोलाहल अधिनियम के नियमो का पालन करने की समझाइश देते हुए नियम का उलंघन करने पर डीजे जाप्ति तथा राजसात होने के संबंध में जानकारी दिया गया है और कोटवारो को उक्त बातो को मुनादी के माध्यम से अपने-अपने गांव में लोगों को बताने निर्देशित किया गया है. इस दौरान बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!