60 की उम्र में भी 25 जैसा दिखना है तो रोज सुबह उठकर चेहरे पर लगा लें ये पानी, झुर्रियों और पिंपल्स के निशान हो जाएंगे गायब

Glowing Skin Tips: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा शीशे की तरह चमकदार और बेदाग दिखे. चेहरे पर पड़ने वाले निशान और झुर्रियां हमेशा दूर रहें. लेकिन ऐसा हो पाना अमूमन बेहद मुश्किल हो जाता है. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स तो दिखती ही हैं. इसके साथ पिंपल्स और एक्ने के दाग आपके चेहरे को और खराब कर देते हैं. ऐसे में अपनी स्किन की बेदाग और चमकदार रखने के लिए महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं. लेकिन कई बार इनका रिजल्ट वैसा नहीं होता जो आपको चाहिए होता है. आपको जानकर हैरानी होगी की आपके किचन में मौजूद एक चीज आपकी इस ख्वाहिश को पूरा कर सकती है. ये जानकर भले ही आप हैरान हो गए हों, लेकिन ये पूरी तरह से सच है. आपके किचन में पाई जानी वाली किशमिश इसमें आपकी मदद कर सकती है. आइए जानते हैं कैसे.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

किशमिश खाने के फायदे तो आपने सुने होंगे. लेकिन क्या आपने कभी स्किन के लिए इसके फायदों के बारे में सुना है. अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं. अगर आप किशमिश के पानी को हर रोज अपने चेहरे पर लगाते हैं तो आपको इसका गजब का असर देखने को मिलेगा. किशमिश का पानी आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने के साथ ही मुंहासे और उनके निशान को भी गायब कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इसके लिए आप रोज रात को सोने से पहले कांच के एक कप में गरम पानी लें और उसमें 15-20 किशमिश को भिगोकर रख दें. सुबह इस पानी को छानकर अलग कर लें. दोनों हाथों से इस पानी को अपने चेहरे पर लगाएं. लगातार 30 दिनों तक ऐसा करने से आपको असर खुद ब खुद नजर आने लग जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!