Jaijaipur Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने ओड़ेकेरा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छतराम भारद्वाज, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी छतराम भारद्वाज के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

error: Content is protected !!