Janjgir Loot Arrest : 3 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, साढ़े 7 लाख का मोबाइल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से साढ़े 7 लाख का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किय है. साथ ही, लूट की घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त किया है. तीनों बदमाश, अलग-अलग क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे.

 



पुलिस के मुताबिक, जांजगीर के न्यू चंदनिया पारा का रहने वाला अंजनी पांडेय, सब्जी लेने मार्केट गया था. जहां से घर वापस जा रहा था, तभी गली में कुछ व्यक्ति ने चाकू दिखाकर उससे 5 सौ 50 रुपये और मोबाइल को लूट लिए थे. इसके बाद सभी फरार हो गए थे. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 392, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी थी. इस दौरान मुखबिर से पता चला कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चाम्पा के मकान में रेंट पर रह रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और संदेहियों से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाक़ीम मंडल, अपने 2 साथियों कृष्णा शाह, शेख चुन्नू के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. साथ ही, यह भी बात सामने आई कि तीनों आरोपी, अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग क्षेत्र में मोबाइल चोरी भी करते हैं. फिलहाल, मामले में 3 आरोपी बाक़ीम मंडल, कृष्णा शाह और शेख चुन्नू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!