Janjgir News : रंग पंचमी पर चांदी की पालकी में भगवान शिव की बारात निकली, नागा साधुओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पीथमपुर गांव में रंग पंचमी पर चांदी की पालकी में भगवान शिव की बारात निकली, जिसमें देश भर के अलग-अलग अखाड़े से पहुंचे नागा साधु शामिल हुए. यहां नागा साधुओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए. पीथमपुर में 2 सौ साल से शिव बारात की परंपरा चली आ रही है. इस बीच पीथमपुर में आज से 15 दिनों का मेला भी शुरू हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

आपको बता दें, पीथमपुर गांव में बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर स्थापित है और यहां विराजित भगवान शिव के प्रति लोगों की बड़ी आस्था है. यही वजह है कि हर साल रंग पंचमी पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है और भगवान शिव की बारात की साक्षी बनते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!