JanjgirChampa Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी ठोकर, 2 लोगों को आई गंभीर चोट, दोनों घायलों को किया गया बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के परसाहीनाला गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों को ठोकर मार दी. इससे बाइक में सवार पुष्पेंद्र केंवट, जीत केंवट को गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल ले जाया गया था. वहां गंभीर स्थिति होने पर दोनों घायलों को डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र केंवट, जीत केंवट और गिरिजा शंकर, बाइक से परसाहीनाला मेला जा रहे थे. इस दौरान परसाहीनाला पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार पुष्पेंद्र और जीत को गंभीर चोट आई है, जिन्हें अकलतरा अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

error: Content is protected !!