जांजगीर चांपा जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु मिली प्रशासकीय स्वीकृति

जांजगीर चांपा. जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। विभाग द्वारा जारी आदेश में जांजगीर चांपा जिले में चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए कुल 306.23 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के लिए 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

ज्ञात हो कि जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के बजट सत्र में जांजगीर चांपा जिले में मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की मांग को प्रमुखता से उठाई थी। उनकी मांग पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सहमति जताई थी। प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी होने पर विधायक ब्यास कश्यप ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

जिले में मेडिकल कालेज प्रारंभ होने की खबर से जिले वासियों में काफी उत्साह है। खासकर युवावर्ग जो चिकित्सा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं. उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!