Sakti FIR : ग्राउंड में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती से 4 युवकों ने जान से मारने की दी धमकी, FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के जेठा के कलेक्ट्रेट ग्राउंड में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती लता साहू से चार युवकों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है. मामले में पुलिस ने युवक जितेश साहू, प्रदीप बरेठ, विकास यादव, राजीव मनहर के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लवसरा गांव की युवती लता साहू ने बताया कि वह अपने सहेली रागनी केंवट, सोनम साहू के साथ पुलिज़ भर्ती की तैयारी के लिए जेठा के कलेक्ट्रेट ग्राउंड गयी हुई थी. इस दौरान वहां लवसरा गांव के ही जितेश साहू, प्रदीप बरेठ, विकास यादव और राजीव मनहर आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है. इसके साथ ही उसे आते-जाते वक्त भी परेशान करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

इसकी रिपोर्ट सक्ती थाना में दर्ज कराई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!