JanjgirChampa Murder : पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की, आरोपी पति हिरासत में, हत्या की ये रही वजह…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के लखाली गांव में पति संतोष साहू ने अपनी पत्नी बिंदिया साहू का गला घोंटकर हत्या कर दी है. हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया गया है. पति-पत्नी में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति संतोष साहू को हिरासत में ले लिया है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि लखाली गांव में बिंदिया साहू की लाश खाट पर पड़ी है और सिर पर चोट के निशान है. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की और पति संतोष साहू से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ. आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ तो उसने पत्नी के सिर को खाट में पटक दिया, फिर गला घोंट दिया. मामले में पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!