JanjgirChampa News : आचार संहिता लगने के बाद पुलिस अलर्ट, थाना में जमा कराए जा रहे लाइसेंसी हथियार

जांजगीर-चाम्पा. जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद पुलिस द्वारा थाना में लाइसेंसी हथियार को जमा कराया जा रहा है. निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है. जिले में 416 लाइसेंसी हथियार है, जिसमें सुरक्षा गार्डों के पास 63 बंदूक है. गार्डों को जमा करने से छूट दी गई है, वहीं अन्य लाइसेंसी हथियार को जमा कराया जा रहा है और कुछ हथियार को छोड़कर बाकी थाना में जमा हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि बचे हुए लाइसेंसी हथियार को एक-दो दिन में जमा करा लिया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए एहतियातन लाइसेंसी हथियार को थाना में जमा कराया जा रहा है, ताकि चुनाव में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!