Janjgirchampa Suicide : नाबालिग लड़की ने जहर का किया सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव में अज्ञात कारण से नाबालिग लड़की रवीना टंडन ने जहर का सेवन कर लिया. गंभीर स्थिति होने पर उसे अकलतरा अस्पताल से जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था, जहां आज इलाज के दौरान नाबालिग लड़की रवीना ने दम तोड़ दिया है. नाबालिग लड़की के माता-पिता बाहर कमाने खाने गए हुए हैं. नाबालिग लड़की ने किस वजह, से आत्महत्या की है, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

दरअसल, अर्जुनी गांव के रविन्द्र टंडन की बेटी रवीना टंडन ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया था. जिसे इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां गंभीर स्थिति होने पर उसे वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था. इस दौरान इलाज के दौरान नाबालिग लड़की रवीना की मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर किस वजह से नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!