Sakti FIR : शिक्षक से गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 लोगों के खिलाफ मालखरौदा थाना में FIR दर्ज

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़ेकोट गांव में शिक्षक से गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 294, 323 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, शिक्षक उपेंद्र प्रकाश चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने घर के पास में खड़ा था, तभी गांव के धरम सिंह सिदार, मवेशी को रोड से खेत की तरफ ले जा रहा था और शिक्षक उपेंद्र प्रकाश चंद्रा अपने खेत की तरफ गया तो देखा कि भगाऊ दास महंत, लक्ष्मी दास महंत, लक्ष्मीनारायण महंत, सुकृत दास महंत और नागेश दास महंत गांव तरफ से मवेशी को ले जाते हुए उपेंद्र प्रकाश चंद्रा के खेत में उतार दिए. फिर शिक्षक उपेंद्र प्रकाश चंद्रा ने सभी को बोला कि उनके खेत की फसल को मवेशी नष्ट कर देंगे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इससे उन्हें बड़ा नुकसान होगा. क्यों ऐसा कर रहे हो, बोलने पर शिक्षक उपेंद्र प्रकाश चंद्रा से भगऊ दास महंत, लक्ष्मी दास महंत, लक्ष्मीनारायण महंत, सुकृत दास महंत और नागेश दास महंत सभी एक राय होकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मारपीट से शिक्षक उपेंद्र प्रकाश चंद्रा को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

पुलिस ने शिक्षक उपेंद्र प्रकाश चंद्रा की रिपोर्ट पर आरोपी भगऊ दास महंत, लक्ष्मी दास महंत, लक्ष्मीनारायण महंत, सुकृत दास महंत और नागेश दास महंत के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!