Korba Arrest : ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले आरोपी को सीएसईबी चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा. मोबाईल से ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले आरोपी संकेत अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.



पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि tp नगर कोरबा का संकेत अग्रवाल दादूराम हार्डवेयर दूकान के सामने अपने मोबाईल से रूपए पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेल रहा है. इस पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर संकेत अग्रवाल के कब्जे से सैमसंग कंपनी का मोबाईल जब्त कर चेक करने पर लाईव बुकी नामक एप से ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर जुआ खेलते पाया गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस ने संकेत अग्रवाल के खिलाफ़ मोबाईल जब्त कर जुआ एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!