Korba Arrest : चोरी के 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

सक्ती. सूने मकान में ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी ले जाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है

 



रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अनिकेत कुमार कंवर को पकड़कर गंभीरता से पूछताछ की गई. इस पर उसने घूमते समय सूने मकान के दरवाजे में ताला लगा देखकर अपने साथी उत्तम पठारी को बताया. जो रात्रि में अपने दोस्त धीरज झा एवं ओम प्रकाश के साथ मोटर साइकल से विजयनगर आए और सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी रकम को चोरी कर ली. इस पर बांकी मोंगरा निवासी उत्तम पठारी एवं धीरज झा को पकड़कर पूछताछ करने पर नागिनभाठा एवं जवाली के सूने मकानों में चोरी करना भी स्वीकार किया. इस पर आरोपियों से चोरी किए सोने चांदी जेवर समेत नगदी को बरामद किया गया है. साथ ही पुलिस ने बांकी मोंगरा निवासी फरार आरोपी ओमप्रकाश को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

मामले में दीपका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 34, 411 के तहत गिरफ्तार किया है. बांकी मोंगरा पुलिस ने धारा 454, 380 तथा 457, 380 के तहत गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!