Janjgir Bike Thief : 2 बाइक चोर गिरफ्तार, 3 बाइक जब्त, अलग-अलग जगह में करते थे बाइक की चोरी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 2 चोर को गिरफ्तार किया है और दोनों चोरों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. चोरों के कब्जे से चोरी के 3 बाइक जब्त किया गया है. आरोपी ओमकार किरण, धनवा और दुर्गेश खरे दर्री गांव के रहने वाले है. आरोपी जिले के अलग-अलग जगह से बाइक की चोरी करते थे.
-पुलिस के मुताबिक, 2 लोगों ने रिपोर्ट लिखाई कि वे लोग मंदिर दर्शन के लिए गए थे और मंदिर के पास बाइक को खड़ी किया था. जहां से बाइक की चोरी हो गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और जांच की. इसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 संदिग्ध व्यक्ति बाइक बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करते बनारी गांव में घूम रहें हैं. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

पूछताछ में मंदिर के पास से और सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र से बाइक चोरी की बात सामने आई. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद 2 आरोपी ओमकार किरण, दुर्गेश खरे को गिरफ्तार किया है और 3 बाइक की जब्ती की गई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!