Korba Arrest : देशी कट्टे की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा. देशी कट्टे की बिक्री करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने 3 देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रूपेश गिरी, घंटाघर के पास सार्वजनिक स्थान पर अपने पास देशी कट्टा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से देशी कट्टे को जब्त किया गया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इसी प्रकार आरोपी नरेंद्र कुमार चौहान को अंधरीदाई मंदिर के पास से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया और आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा जब्त किया गया. दोनो आरोपियों से पूछताछ करने पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कोमल पटेल को राताखार के पास से घेराबंदी कर एक देशी कट्टा, एक देशी रिवाल्वर एवं 2 नग कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

मामले में पुलिस टीम कोरबा ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!