Korba Big News : फर्जी CBI अधिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, दर्री पुलिस की करवाई

कोरबा. साइबर सेल कोरबा एवं दर्री पुलिस ने फर्जी CBI अधिकारी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



कोरबा साइबर सेल एवं दर्री पुलिस थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि काला रंग की टी शर्ट एवं काला रंग की पेंट पहन कर गेवराघाट की ओर से एक व्यक्ति अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बता रहा है. इस बीच पुलिस की टीम के द्वारा प्रगतिनगर दर्री के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान दौरान एक व्यक्ति सत्यनारायण, खुद को सीबीआई का अधिकारी बता रहा था. यहां गंभीरता से पूछताछ करने पर एवं आई कार्ड जांच करने पर फर्जी आईकार्ड पाया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मामले में दर्री पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ धारा 170, 419, 465, 467, 468, 471 के तहत जुर्म दर्ज किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!