Korba News : पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला द्वारा कोरबा जिले का किया गया वार्षिक निरीक्षण

कोरबा. पुलिस महानिरीक्षक ने कोरबा जिले का वार्षिक निरिक्षण किया और रक्षित केंद्र में परेड की सलामी ली. साथ ही, समस्या के निराकरण के लिए दरबार का अयोजन भी किया.

 



सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस महानिरीक्षक का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. इसके पश्चात परेड की सलामी ली गई. परेड निरीक्षण में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

फिर उन्होंने रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए. साथ ही, आर्म्स शाखा का निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए. साथ ही पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए दरबार का भी अयोजन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!