Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील…पढ़िए

धमतरी. जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने तथा असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्करी में संलिप्त अभिनव तिवारी उर्फ लवली के विरुद्ध जिला बदर की कठोर कार्यवाही की गई है।

 



एसपी धमतरी की अनुशंसा पर जिला दण्डाधिकारी ने पारित किया जिला बदर का आदेश –

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आधार पर जिला दण्डाधिकारी धमतरी अबिनाश मिश्रा द्वारा दिनांक 23/11/2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आमातालाब रोड, गली नंबर-04, धमतरी निवासी अभिनव तिवारी उर्फ लवली, उम्र 35 वर्ष, के विरुद्ध जिला बदर का आदेश पारित किया गया है।

आदेशानुसार अनावेदक को जिला धमतरी सहित रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव एवं गरियाबंद सहित कुल 07 जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित किया गया है। वर्तमान में जिला जेल धमतरी में अन्य आपराधिक प्रकरणों में निरुद्ध होने के कारण यह आदेश उसकी जेल से रिहाई की तिथि से प्रभावशील होगा। निर्धारित अवधि में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्रतिबंधित जिलों की सीमाओं में प्रवेश करना प्रतिबंधित रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

मारपीट, धमकी, हथियार एवं चिट्टा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में रहा संलिप्त –
आरोपी अभिनव तिवारी उर्फ लवली वर्ष 2023 से लगातार थाना सिटी कोतवाली धमतरी, थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर क्षेत्रांतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध आम नागरिकों का रास्ता रोककर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, चाकू एवं तलवार जैसे हथियारों से भय उत्पन्न करने तथा मादक पदार्थ चिट्टा के अवैध कारोबार से संबंधित गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : 'भरोसे का उठाया फायदा', छोटी बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात को पार करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार, भेजी गई जेल

सामान्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों एवं दिनांक 15/09/2025 को गुंडा सूची में शामिल किए जाने के बावजूद उसकी आपराधिक गतिविधियों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उसके विरुद्ध लगातार प्राप्त शिकायतों एवं दर्ज आपराधिक प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क) एवं 5(ख) के तहत जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। प्रस्तुत साक्ष्यों एवं आपराधिक रिकॉर्ड के परीक्षण के पश्चात जिला दण्डाधिकारी द्वारा निष्कासन का आदेश पारित किया गया।

एक वर्ष के लिए 07 जिलों से निष्कासन –

जिला दण्डाधिकारी धमतरी द्वारा पारित आदेश के अनुसार अभिनव तिवारी उर्फ लवली को निम्नलिखित जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है-:
1. धमतरी
2. रायपुर
3. दुर्ग
4. बालोद
5. कांकेर
6. कोण्डागांव
7. गरियाबंद

चूंकि अनावेदक वर्तमान में जिला जेल धमतरी में निरुद्ध है, इसलिए जिला बदर का आदेश जेल से रिहाई की तिथि से आगामी एक वर्ष तक प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : दो खिलाड़ियों का हुआ चयन, मिली नीली जर्सी

Related posts:

error: Content is protected !!