Korba News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पसान के मिनी स्टेडियम में 247 वर-वधू के जोड़े ने सुखमय जीवन के संकल्प के साथ लिए फेरे, श्रम मंत्री देवांगन, पाली तानाखार विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि बने साक्षी

कोरबा. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पसान गांव के मिनी स्टेडियम मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का अयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में 247 वर-वधू के जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे. इस मौके पर पाली तानाखार विधायक तुलेशवर सिह मरकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजू सिंह, जिला पंचायत की अध्यक्ष शिव कला कंवर, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोडा की अध्यक्ष संतोषी पेंद्रो मौजूद थी. शुरुआत में सामूहिक विवाह में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बैंड बाजे के साथ बारात निकाली गई और अधिकारियों द्वारा वर का तिलक लगाकर स्वागत किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है, मां मातिन दाई के क्षेत्र में 247 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ है. इस दौरान श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया और भेंट स्वरूप प्रोत्साहन राशि का चेक एवं उपहार सामग्री दी गई. उन्होंने नवविवाहितों को सुखमय जीवनयापन करने की कामना की. इस दौरान मंत्री ने महिला कोष के तहत सिद्धि स्व सहायता समूह व मतिन दाई स्व सहायता समूह को 1-1 लाख का चेक भी प्रदान किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

इस मौके पर अपर कलेकटर अनुपम तिवारी, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा सरोज महिलांगे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन पोये, पसान सरपंच की विनीता देवी तंवर समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!