Sakti Accident : चावल से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, पिकअप में सवार दो लोगों को आई चोट, सक्ती थाना में चालक के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के असौंदा गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे पिकअप में सवार दो लोगों को चोट आई है, जिनका अभी रायपुर और चाम्पा में इलाज चल रहा है. मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG 11 AA 8926 के चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जर्वे गांव के लखन कंवर ने बताया कि रूपनारायण कंवर और संतराम बरेठ, गांव के ही भुवन श्रीवास के पिकअप में चावल भरकर सक्ती लेकर जा थे, तभी असौंदा गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे पिकअप के पीछे में सवार रूपनारायण कंवर, संतराम बरेठ को चोट आई ह, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर और चाम्पा में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

मामले में सक्ती पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!