बड़ा हादसा : टाटा सूमो खाई में गिरी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत- 8 घायल; रेस्कयू ऑपरेशन जारी

 



देहरादून: रविवार को उत्‍तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। एक टाटा सूमो वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो मृतक और 8 घायल हैं। शवों को खाई से निकालने में पुलिस टीम सहित स्‍थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। घायलों को गजा स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  TATA Sierra, Duster या Seltos; कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

error: Content is protected !!