जांजगीर-चाम्पा लोकसभा में प्रचंड जीत के साथ देश में भाजपा होगी 400 पार : इंजी. आनंद प्रकाश मिरी, विजय संकल्प अभियान के तहत 30 मार्च को अपने निज निवास ग्राम कोटमी सोनार में भाजपा का झंडा फहराया

जांजगीर-चाम्पा. भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी ने हर बूथ विजय संकल्प अभियान के तरह हर घर झंडा घर घर भाजपा की शुरुआत अपने निज निवास ग्राम कोटमी सोनार से करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है।

 



प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में भारत ने विश्व पटल में जिस तरह आगे बड़ा है इससे साफ़ दिखाई दे रहा है कि मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में हम भारत को आत्मनिर्भर विश्वगुरु बनते हुए देख पायेंगे।

मिरी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन भाजपा की सरकार बनते ही तीन महीने के भीतर १८ लाख आवास, किसानों को बोनस, महतारी वंदन, किसानों के धान का ३१०० रुपये की दर से भुगतान जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मामलो में फ़ैसलों से प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को फ़ायदा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

ज्ञात को की इंजी. आनंद प्रकाश मिरी पिछली विधानसभा के चुनाव में अकलतरा के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ साथ आप के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष भी रहे थे। जनवरी २०२४ में उन्होंने अपने प्रदेश भर के ३०० से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

मिरी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश की जनता से विनम्र अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार देश में बनने जा रही है, आइये हम सब मिलकर अपना एक वोट देकर मोदी सरकार का हिस्सा बने और देश को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान दें।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

आनंद प्रकाश मिरी अभी अपने लोकसभा क्षेत्र जाँजगीर चाँपा के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के साथ दिन रात भाजपा के प्रचार प्रसार में लगे हुए है, इनकी सक्रियता और ज़मीनी स्तर पर कार्य करने की शैली से क्षेत्र के जनता भली भाँति परिचित है और लोगों का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!