विजया एकादशी पर लगाएं भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग, घर आएंगी माता लक्ष्मी

नई दिल्ली: Vijaya Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में विजया एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल यह व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा। इस व्रत का पद्म पुराण और स्कन्द पुराण में भी वर्णन मिलता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक इस व्रत को रखते हैं उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। वहीं, जो लोग विष्णु जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस दिन भगवान को कुछ विशेष भोग अर्पित करना चाहिए। तो आइए उन भोग के बारे में जानते हैं –

 



 

 

 

भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग

 

पंचामृत का भोग

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

 

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं। यह भोग उन्हें अति प्रिय है। इसे चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में चल रही मुश्किलों का अंत होता है। ऐसे में विजया एकादशी के दिन पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं।

 

 

 

 

केले का भोग

 

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग जरूर लगाएं। यह फल उन्हें बहुत प्रिय है। ऐसा माना जाता है, जो लोग धन की मुश्किलों से जूझ रहे हैं उन्हें श्री हरि को यह फल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे कुंडली से गुरु दोष का प्रभाव भी समाप्त होता है।

 

 

 

 

केसर की खीर का भोग

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

 

भगवान विष्णु को विजया एकादशी के दिन केसर की खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि खीर बिना चावल की हो, क्योंकि एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित है। ऐसे में चावल की जगह मखाने या मेवे को शामिल किया जा सकता है।

 

 

 

 

धनिया की पंजीरी का भोग

 

धनिया की पंजीरी का भोग भगवान कृष्ण के साथ श्री हरि को भी बहुत पसंद है। ऐसे में जो साधक विजया एकादशी के दिन विष्णु जी की पूर्ण कृपा पाना चाहते हैं, उन्हें धनिया की पंजीरी का भोग अवश्य चढ़ाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इसके बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!