सिर्फ दो माह बाजार में मिलता है ये फल, शुगर को कर देगा छूमंतर, कैसर के लिए भी फायदेमंद

बीकानेर में कई फल सीजन के अनुसार मिल रहे है. इनमें से एक ऐसा फल है जो स्वाद में काफी खट्टा मीठा रहता है. हम बात कर रहे है रसभरी फल यानी पटारी की. नारंगी रंग का खट्टा मीठा फल होता है. इसे गुसबेरी, केपबेरी, इन्काबेरी और ग्राउंडबेरी के नाम से जाना जाता है. यह साल में सिर्फ दो माह ही मिलता है. रोजाना लोग इस फल को खरीदने के लिए आते है. इसके अलावा भगवान शिव के शिवलिंग पर भी यह फल चढ़ाया जाता है.

 



 

 

 

 

दुकानदार नरेश पंजाबी ने बताया कि यह रसभरी पटारी फल है. इस फल का फरवरी और मार्च का सीजन रहता है. यह फल बीकानेर में खासतौर से को हरिद्वार उत्तराखंड से आता है. यह फल खाने में खट्टा मीठा रहता है. बाजार में इस फल को 200 रुपए किलो बेचा जाता है.नोबल आयुर्वेद क्लिनिक के डॉ. अमित कुमार गहलोत बताते हैं कि इस फल को खाने से कई तरह के फायदे होते है. इसे खाने से चेहरे पर निखार आता है और यह पाचन शक्ति को मजबूत भी बनाता है. इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होता है. यह मधुमेह, कैंसर, गांठिया और मोटापा तथा अन्य बीमारियों को दूर रखता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

 

 

 

 

इस फल को खाने के कई फायदे

इसके अलावा इस फल के सेवन इंसान के शरीर को बुढ़ापा रोधी प्रभाव भी प्रदान कर सकता है. इसके अलावा यह इम्यूनिटी भी बढ़ाता है. इस फल में पोलिफेनॉल्स और केरोटेनियड्स होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इसमें विटामिन ए और सी होता है जिसे आंखो की रोशनी सही रहती है. इसके अलावा यह सर्दी और फ्लू से भी बचाता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

Related posts:

error: Content is protected !!