Sakti Arrest : देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देशी और विदेशी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 68 नग देशी शराब और 10 नग विदेशी शराब के साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस देहात भ्रमण पर रवाना हुए थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि विजय कुमार सागर और टंकेश्वर साहू, देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी विजय कुमार सागर और टंकेश्वर साहू के कब्जे से 68 नग देशी शराब, 10 नग विदेशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस ने आरोपी विजय कुमार सागर और टंकेश्वर साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!