Sakti Big News : पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, अन्य गाड़ी चालक से लूट, मार्ग भी किया था अवरुद्ध, 9 आरोपी गिरफ्तार, 25 नामजद और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के पुटीडीह गांव में होली त्योहार पर पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य गाड़ी चालक से लूट करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने होली त्योहार पर कई जगह मेन रोड में पत्थर और लकड़ी रखकर मार्ग अवरुद्ध किया था. सड़कों में शराब की बोतल फोड़ी थी. सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. इस हमले में एएसआई, प्रधान आरक्षक और पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को चोट आई है. मामले में 9 आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

डभरा थाना प्रभारी चंद्रहास सिन्हा ने बताया कि 24-25 मार्च की दरमियानी रात में पेट्रोलिंग के लिए पुलिसकर्मी निकले थे, तभी 30 से 35 लोगों ने पुटीडीह गांव और अन्य जगहों के मेन रोड में पत्थर और लकड़ी रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था. साथ ही, बदमाशों ने सड़कों पर शराब की बोतलें फोड़ दी थी. इतना ही नहीं, बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला, अन्य गाड़ी के चालक से लूट और ईट भठ्ठे में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

फिलहाल, पुलिस ने 25 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,186, 353, 332, 294, 506, 323,147,149 FIR दर्ज किया है और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले के गिरफ्तार 9 आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि आरोपी, पिछले कई साल से होली में इस प्रकार की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं. पिछले साल भी पुलिस पेट्रोलिंग पर हमला किये थे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!