Sakti Bike Thief : बाराद्वार में मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार क्षेत्र से मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, परसापाली गांव के मुकेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पिता के साथ बाराद्वार बाजार आया हुआ था. जहां बाइक को मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी करके घरेलू सामान लेने बाजार चला गया था. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी, किसी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!