Sakti Bike Thief : घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के रगजा गांव से घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, रगजा गांव के अमृतलाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के बाहर बाइक खड़ी हुई थी. दुकान जाने बाहर निकलकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी. फिलहाल मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!