Sakti Bike Thief : सक्ती पुलिस ने बाइक की चोरी और खरीदने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 8 बाइक जब्त

सक्ती पुलिस ने कसेरपारा से बाइक की चोरी करने वाले और चोरी की बाइक खरीदने वाले 3 आरोपी राजेश उर्फ केके नाग, प्रमोद सहिस, अजय उर्फ जेडी सहिस को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी प्रमोद सहिस और अजय उर्फ जेडी सहिस द्वारा चोरी की बाइक खरीदी की गई थी.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के कसेरपारा के पास एक युवक बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ केके नाग को गिरफ्तार किया और बाइक को खरीदी वाले प्रमोद सहिस, अजय उर्फ जेडी सहिस को गिरफ्तार किया. सक्ती पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले और खरीदने वाले के पास से कुल 8 बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!