Sakti News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का बैडमिंटन मैदान सक्ती में होगा आयोजन

सक्ती. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिले के बालिकाओ और महिलाओं के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन मैदान सक्ती में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओ और महिलाओं को खेलो के प्रति प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगता का आयोजन कराया जा रहा है।



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 8 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से बैडमिंटन मैदान सक्ती में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, लम्बीकूद, रस्साकसी खेलो का आयोजन कराया जाना है। महिलाओ के लिए आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए सक्ती जिले के 4 विकासखण्ड सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा एवं डभरा के बालिका और महिला प्रतिभागी दिनांक 8 मार्च को सुबह 9 बजे से बैडमिंटन मैदान सक्ती में उपस्थित होकर खेल प्रतियोगिताओ में शामिल हो सकते है। निर्धारित समय के पश्चात् उपस्थित होने वाले प्रतिभागियों को शामिल नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Champa Action : हथनेवरा चौक पर रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाइवा जब्त, चाम्पा SDM पवन कोसमा के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!