Sakti FIR : पूर्व में दिए रुपए को वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 6 लोगों के खिलाफ फगुरम चौकी में FIR दर्ज

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने पूर्व में दिए रुपए को वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 294, 323 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



फगुरम चौकी पुलिस के मुताबिक, जगमोहन चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था और फरसवानी गांव के भुनेश्वर चंद्रा भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था, तभी जगमोहन चंद्रा ने पूर्व में दिए रुपए को वापस मांगा तो भुनेश्वर चंद्रा ने रुपए को नहीं जानने का इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

वहां से पीड़ित अपने घर चला गया और घर के पास में खड़ा था, तभी भुनेश्वर चंद्रा, राजू चंद्रा, बबलू चंद्रा, छोटेलाल चंद्रा, हिमालय चंद्रा और जोगी चंद्रा गए और पीड़ित और उसके बेटे संतोष चंद्रा को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी की डंडा, ईंट के टुकड़ा और हाथ मुक्का से मारपीट की है. मारपीट से जगमोहन चंद्रा और उसके बेटे संतोष चंद्रा को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस ने भुनेश्वर चंद्रा, राजू चंद्रा, बबलू चंद्रा, छोटेलाल चंद्रा, हिमालय चंद्रा और जोगी चंद्रा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!