Sakti Big Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, इलाज के दौरान 2 की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे, 2 सगी बहन को आई गम्भीर चोट

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के NH-49 पतेरपाली-मसनियाकला गांव के बीच में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 सगी बहन को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चाम्पा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरगांव के शुभम चंद्रा, मीनाक्षी चंद्रा, मनीषा चंद्रा और कुकदा गांव की दिव्या कश्यप, कार में सवार होकर रायगढ़ जा रहे थे, तभी सक्ती क्षेत्र के पतेरपाली और मसनियाकला गांव पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुभम चंद्रा, दिव्या कश्यप की मौत हो गई, वहीं मृतक युवक की घायल बहनें मीनाक्षी चंद्रा, मनीषा चंद्रा का इलाज चल रहा है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!