Sakti News : चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने 15 लाख रुपए के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

सक्ती. मालखरौदा विकासखण्ड क्षेत्र के आड़ील गांव में क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव ने 15 लाख रुपए के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया और ग्रामीणों में सामुदायिक भवन बनने को लेकर काफी खुशी है. इस दौरान कार्यक्रम में ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

 



यहां मीडिया से बात करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव ने बताया कि आड़ील ग्राम पंचायत बहुत बड़ी ग्राम पंचायत है. यहां पर सामुदायिक भवन की बहुत ही जरूरत थी. गांव में कोई भी कार्यक्रम दुर्गा पूजा, गणेश चतुर्थी या गांव में किसी गरीब परिवार या किसी के घर में शादी विवाह होता था तो जगह नहीं होने पर बहुत परेशानी होती थी. इसी को देखते हुए यहां पर 15 लाख रुपए का सामुदायिक भवन का आज भूमिपूजन हुआ है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

यहां पूर्व विधायक चैन सिंह ने बताया कि सर्वहारा वर्ग के लोग, गरीब समुदाय के लोग, महिला सशक्तिकरण के लोग, नारी शक्ति के लोग, युवा और छोटा मकान है. छोटा आंगन है, उनका कोई भी उच्च मंगल अच्छा कार्य के लिए उन्हें जगह नहीं मिलती है. इन सब भावनाओं को देखकर हमारे क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव ने अनमोल तोहफा के रूप में सब ग्रामवासी को दिया है.

इधर, सरपंच प्रतिनिधि द्वारिका गबेल ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव के द्वारा सामुदायिक भवन दिया है. वह बहुत बड़ी उपलब्धि है. हमारी ग्राम पंचायत, बड़ी ग्राम पंचायत है, लेकिन एक भी सामुदायिक भवन नहीं था. शादी हो या कुछ भी कार्यक्रम हो, उसके लिए भवन नहीं था. आज सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के बाद गांव के लोगों में काफी खुशी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

इस दौरान राजकुमार गबेल, भरत लाल साहू, कुजराम साहू, गजानंद साहू, समेलाल वर्मा, लकेश्वर साहू, मनोहर गबेल, दुकालू यादव, जीवन केंवट एवं महिला सरपंच सविता गबेल, ममता गबेल, फिरतीन बाई, दुर्गा साहू, वृंदा गबेल, रजनी सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!