Sakti News : चंद्रपुर में जांजगीर-चांपा लोकसभा की प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने मां चंद्रहासिनी के दरबार मे मत्था टेककर किया जनसंपर्क शुरू

जांजगीर-चांपा. लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर में मत्था टेककर चंद्रपुर विधानसभा से अपने लोकसभा में चुनाव प्रचार प्रारंभ किया. चंद्रपुर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने कमलेश जांगड़े का आतिशबाजी तथा पुष्प गुच्छ से जोरदार स्वागत किया. तत्पश्चात चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की. चुनाव प्रचार चंद्रपुर से प्रारंभ हुआ, जहां कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने घर घर चुनाव प्रचार कर पुनः नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जांजगीर-चांपा लोकसभा में कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक करना है, ताकि देश के विकास और उन्नति में और भी ऐतिहासिक फैसले लिए जा सके. जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के साथ लोकसभा के सह संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, चंद्रपुर विधानसभा की विधायक प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने भी आम नागरिकों से भाजपा को प्रचंड वोटों से विजय बनाने का अपील की. इस अवसर पर रूपा सिंहदेव, नेतराम चंद्रा, पीतांबर पटेल चंद्रपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, रूद्र मैहर, भूपेन्द्र पटेल, घासीराम अग्रवाल, लोकेश साहू, आलोक पटेल, मनोज पटेल, रंजीत अजगले, गिरजा यादव, भानू बंजारे, दिनेश बरेठ, दिशु रात्रे, डॉ. जागृति, कविता डडसेना, दीपक ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!