Sakti Thief : चोरी करने घर में घुसा चोर, चोरी करते वक्त पकड़ाया, ग्रामीणों ने चोर को सौंपा पुलिस को, FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के सरजुनी गांव में चोरी करते वक्त आरोपी चोर मुकेश कुमार यादव पकड़ में आया. पुलिस ने मामले में आरोपी मुकेश कुमार यादव के खिलाफ IPC की धारा 380, 457, 511 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, सरजुनी गांव के संतोष पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पत्नी के साथ दूसरे गांव गया था. उसकी मां ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति चोरी करने की नीयत से घर में घुसा हुआ था. इस दौरान आवाज सुनने पर वह जाग गई और चोरी करने घुसा युवक, दीवान के नीचे छुप गया था. उसकी मां एवं ग्रामीणों की सूझबूझ से चोर मुकेश कुमार यादव पकड़ाया, फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!