Akaltara Thief Arrest : दुर्गा पंडाल से 3 मोबाइल की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 3 मोबाइल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने दुर्गा पंडाल से मोबाइल की चोरी करने वाले 2 आरोपी संजू कश्यप, सुरेश यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों से 3 मोबाइल को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी संजू कश्यप, पचरी और सुरेश यादव चाम्पा के भोजपुर का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, पचरी गांव के युवक निखिल कंवर ने बताया कि गांव के महामाया दुर्गा पंडाल में रात में गेट को बंद करके अपने एक अन्य दोस्त के साथ सोया था. सुबह उठकर देखने पर मोबाइल वहां पर नहीं था और अज्ञात चोरों ने मोबाइल की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने एक दिन पहले जेल से छूटे आदतन चोर संजू कश्यप और उसके दोस्त सुरेश यादव के कब्जे से 3 मोबाइल को जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!