JanjgirChampa Arrest : JSW केएसके महानदी पॉवर प्लांट से हाई मास्क लाइट की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी प्लांट में है गार्ड

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस JSW केएसके महानदी पॉवर प्लांट से 2 नग हाई मास्क लाइट की चोरी करने वाले 2 आरोपी प्लांट के गार्ड राजा भारते, खगेश कुर्रे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी गार्ड को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने चोरी की गई लाइट को जब्त कर लिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, तरौद के JSW महानदी पॉवर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी प्रकाश ने बताया कि डीएम प्लांट के पीछे लगी 2 नग हाई मास्क लाइट की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.
जांच के दौरान पुलिस ने हाई मास्क लाइट की चोरी करने वाले 2 आरोपी प्लांट के गार्ड राजा भारते, खगेश कुर्रे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!