50 रुपये से कम में महीने भर करें फोन पर बातें, चलाएं नेट; 30 दिन चलेगा BSNL का ये रिचार्ज प्लान

अगर आप भी किसी ऐसे रिचार्ज प्लान को खोज रहे हैं, जो कम कीमत पर महीने भर चलाया जा सके तो ये खबर आपके लिए ही है। बीएसएनएल यानी भारतीय संचार निगम लिमिटेड के एक प्री-पेड प्लान पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

 



बीएसएनएल के 48 रुपये वाले प्लान पर पैसा लगाया जा सकता है। इस प्लान के यूजर को टॉकटाइम और इंटरनेट की सुविधा मिलती है।

BSNL 48 Rs Plan
दरअसल, कंपनी अपने ग्राहकों को कम खर्च पर महीने भर का रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। आप 48 रुपये वाले प्लान का फायदा पूरे 30 दिन तक उठा सकते हैं।प्लान बेनेफिट की बात करें तो प्लान में 10 रुपये का टॉकटाइम ऑफर किया जाता है। इस टॉकटाइम का इस्तेमाल जरूरी कॉल करने के लिए किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

इतना ही नहीं, प्लान बेसिक डेटा कनेक्टिविटी के साथ इंटरनेट की सुविधा भी देता है। इसके लिए 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से पैसे कटते हैं।

रिचार्ज प्लान के बेनेफिट
10 रुपये का टॉकटाइम

20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से इंटरनेटकौन-से ग्राहक उठा सकते हैं फायदा
बीएसएनएल की सिम का सेकेंडरी सिम की तरह इस्तेमाल करने वाले यूजर इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। प्लान के साथ आपकी सिम महीने भर तक एक्टिव रहती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

आज कल हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग पैक का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में किसी यूजर को कॉल करने के साथ उसे वापस आपके फोन पर कॉल करने को कहा जा सकता है।

बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान का फायदा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के सर्किल में मिल रहा है। हालांकि, प्लान की पूरी जानकारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक की जा सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!