IPL 2024 से गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, सड़क दुर्घटना में घायल हुआ साढ़े 3 करोड़ का खिलाड़ी

आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर आई है। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज शनिवार को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। 21 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में है।

 



दरअसल, मिंज अपनी सुपरबाइक के साथ कहीं जा रहे थे, तभी दूसरी बाइक के साथ उनकी भिड़त हो गई। बाइक से टकराने के बाद होने अपना नियंत्रण खो दिया। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। इस खबर की पुष्टि उनके पिता फ्रांसिस मिंज ने की, जिन्होंने आगे बताया कि रॉबिन को केवल मामूली चोटें थीं और फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मिंज के पिता ने की पुष्टि
नेटवर्क 18 ने फ्रांसिस मिंज के हवाले से लिखा, जब उसकी बाइक दूसरी बाइक के संपर्क में आई तो उसने नियंत्रण खो दिया। फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है और वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है। टक्कर के बाद सुपरबाइक का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और बाएं हाथ के खिलाड़ी के दाहिने घुटने पर कुछ चोटें आईं हैं।

मिनी ऑक्शन में खरीदा है गुजरात ने
बता दें कि दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज को साइन किया था। गुजरात ने मिंज को 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने चौथे भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बाद रांची से निकलते समय मिंज के पिता से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

फ्रांसिस मिंज रांची हवाई अड्डे पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं और उन्होंने फ्लाइट में चढ़ने से पहले सभी भारतीय क्रिकेटरों से मुलाकात की और अपने बेटे के कप्तान के साथ बातचीत करते हुए काफी समय बिताया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!