Akaltara FIR : अकलतरा में रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से अज्ञात चोरों ने 15 हजार नगद सहित 95 हजार रुपये सामान की चोरी की, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से अज्ञात चोरों ने 15 हजार नगद सहित 95 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के सब्जी मंडी के पास रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मी संतोष अग्रवाल ने बताया कि वह अपने परिवार सहित रायपुर काम से गए हुए थे. घर पर उसकी बड़ी बहन गंगा देवी अग्रवाल अकेली थी. वापस आकर देखने पर अज्ञात चोरों ने 15 हजार के नगदी रकम, 2 लैपटॉप, हाथ घड़ी की चोरी कर ली थी. अज्ञात चोरों ने घर से 95 हजार रुपये की चोरी की है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!