Birra Their Arrest : सूने घर से चोरी करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने सिलादेही गांव के सूने घर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोन-चांदी के जेवरात और चोरी करने में प्रयुक्त लोहे के सब्बल को जब्त किया है.



बिर्रा पुलिस के मुताबिक, विनोद कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह घर में ताला लगाकर गांव गया था. जब गांव से वापस घर गया, तब देखा कि घर के रोशनदान को तोड़कर कमरे में रखी आलमारी के ताला को तोड़कर अज्ञात चोर, अलमारी में रखे सोन-चांदी के जेवरात कीमती 90 हजार रूपए को चोरी करके ले गए थे.

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इधर, पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले आरोपी जवादास वैष्णव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी जवादास वैष्णव के कब्जे से चोरी के सोन-चांदी के जेवरात और चोरी करने में प्रयुक्त लोहे के सब्बल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

error: Content is protected !!